होमHimachalBilaspurDC ने मंडी मानवा स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों से पढ़ाई पर...

DC ने मंडी मानवा स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों से पढ़ाई पर की बात, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी लिया जायजा

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें दी जा रही शिक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

बिलासपुर : डीसी राहुल कुमार ने वीरवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला मंडी मानवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियारा का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तो वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियारा में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें दी जा रही शिक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों तथा भविष्य में निर्धारित किए गए जीवन लक्ष्यों के बारे में भी बातचीत की।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें तथा कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें:  SAI धर्मशाला में 15-16 जुलाई को बालिका कबड्डी ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और आवास सुविधा

उपायुक्त ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी निरंतर बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिये जा रहे मध्याह्न भोजन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियारा का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में प्रदान की जा रही सेवाओं का भी बारीकी से जायजा लेते हुए संस्थान में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में नई रोड ड्रेनेज नीति को मंजूरी, मानसून में सड़कों की सुरक्षा पर फोकस

Latest Articles

Explore More