HomeHimachalChambaPMGSY-4 के तहत हिमाचल की 1500 सड़कों के लिए 2300 करोड़ रुपए...

PMGSY-4 के तहत हिमाचल की 1500 सड़कों के लिए 2300 करोड़ रुपए स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण और शहरी विकास विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टप्पर में चकर से शेरपुर तक निर्माणाधीन सड़क के अपग्रेडेशन कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस सड़क निर्माण कार्य पर लगभग 7 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और इससे ग्राम पंचायत टप्पर की लगभग 1200 की आबादी लाभांवित होगी।

चंबा : लोक निर्माण और शहरी विकास विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टप्पर में चकर से शेरपुर तक निर्माणाधीन सड़क के अपग्रेडेशन कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस सड़क निर्माण कार्य पर लगभग 7 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और इससे ग्राम पंचायत टप्पर की लगभग 1200 की आबादी लाभांवित होगी।

इस अवसर पर चकर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 सड़कें स्वीकृत हुई हैं, जिन पर 2300 करोड़ पर खर्च किए जाएंगे। पीएमसी 4 के तहत जिला चंबा के लिए 65 सड़कें स्वीकृत हुई हैं, जिन पर 553.68 करोड़ड रुपए खर्च किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किए सम्मानित

पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत भरमौर विधानसभा क्षेत्र की 29 सड़कों पर 290.19 करोड़, भटियात विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कों पर 104.74 करोड़, चंबा विधानसभा क्षेत्र की 14 सड़कों पर 81.24 करोड़, चुराह विधानसभा क्षेत्र की 3 सड़कों पर 21.07 करोड़ और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की 7 सड़कों पर 56.44 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई-4 के तहत जिला चंबा में 327 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि जिला चंबा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अंतर्गत 17 सड़कें निर्मित की जा रही है, जिन पर 188 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सीएम सुक्खू को भेंट किया 2 करोड़ का चेक

सीआरआईएफ के तहत 3 सड़कों के निर्माण पर 70 करोड़ रुपए और नाबार्ड के तहत निर्माणाधीन 12 सड़कों पर 107 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसी प्रकार जिला चंबा में सड़क निर्माण कार्यों पर 370 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जबकि हाल ही में पीएमजीएसवाई-4 के तहत 65 सड़कों के लिए 553 करोड़ रुपए की स्वीकृत राशि इसके अतिरिक्त है।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के दुर्गम व दूरदराज क्षेत्रों में कम आबादी वाले गांवों को भी सड़क सुविधा से जोड़ना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है और आने वाले समय में जिला चंबा के शेष कम आबादी वाले गांवों को भी शीघ्र सड़क सुविधा प्रदान कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 8 ग्राम चिट्टे और 63,000 की नकदी के साथ मां-बेटा गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More