HomeHimachalMandiMANDI: सदर उपमंडल में निर्माण, राहत और विकास कार्यों की प्रगति पर...

MANDI: सदर उपमंडल में निर्माण, राहत और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा, SDM ने विभागवार ली रिपोर्ट

डीआरडीए हॉल में एसडीएम मंडी सदर रूपिंदर कौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभिन्न विभागों से आपदा उपरांत चल रहे बहाली कार्यों की स्थिति प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिए।

मंडी : सदर उपमंडल में निर्माण, राहत और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए बुधवार को डीआरडीए हॉल में एसडीएम मंडी सदर रूपिंदर कौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभिन्न विभागों से आपदा उपरांत चल रहे बहाली कार्यों की स्थिति प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिए।

एसडीएम ने लोक निर्माण, बिजली बोर्ड, जलशक्ति, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विभागवार जानकारी लेते हुए कहा कि जहां भी कार्य लंबित हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने बताया कि पीएमजीएसवाई–3 के तहत मंडी सदर में 53 किलोमीटर लंबाई की 4 सड़कों का निर्माण चल रहा है। इन कार्यों के लिए 52 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं और 65 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। सभी सड़कों को 31 मई तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें:  16 साल की उम्र में जिस चोट ने परिवार से जुदा किया, 45 साल बाद उसी ने परिवार से मिलाया रिखी राम, सिरमौर बना भावुक पुनर्मिलन का गवाह

उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई–4 के अन्तर्गत दो सड़कों का निर्माण जारी है, जबकि नाबार्ड योजना के तहत पांच सड़कों पर कार्य प्रगति पर है। विभिन्न विभागों के 15 अन्य निर्माण कार्य 110 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि शिवरात्रि महोत्सव से पहले डिग्री कॉलेज मंडी के भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। पीडीएनए के तहत वर्ष 2023 की आपदा के लिए मंजूर 25 करोड़ रुपये से संबंधित निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

जलशक्ति विभाग ने अवगत कराया कि एक योजना को छोड़कर सभी पेयजल योजनाओं को सुचारू कर दिया गया है। एक योजना में स्थानीय स्रोत से अस्थायी जलापूर्ति दी जा रही है। एसडीएम ने इस योजना को भी शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा : रोनहाट में भंगाल खड्ड में गिरी कार, 32 साल के युवक की मौत, इलाके में शोक

बैठक में तहसीलदार प्रिंस धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने कहा कि इस प्रकार की समीक्षा बैठक अब हर सप्ताह आयोजित की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More