HomeHimachalChambaअलर्ट! चमेरा-lll बांध खड़ामुख के जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी, निचले इलाकों...

अलर्ट! चमेरा-lll बांध खड़ामुख के जलाशय से छोड़ा जाएगा पानी, निचले इलाकों में खतरे की चेतावनी

इससे निचले क्षेत्र में पानी बढ़ने की आशंका है। इस दौरान निचले क्षेत्रों में रह रहे रिहायशी इलाकों के लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत पानी छोड़ने से पूर्व सायरन-हूटर बजाने के अलावा संबंधित क्षेत्र में गाड़ी के द्वारा प्रचार भी किया जाएगा।

चंबा : राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के चमेरा-lll बांध, खड़ामुख के जलाशय की 22 मार्च से 24 मार्च तक सिल्ट फ्लशिंग की जाएगी। चमेरा-lll पावर स्टेशन प्रमुख टिकेश्वर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि चमेरा-lll बांध, खड़ामुख के जलाशय से 22 मार्च रात्रि 11 बजे से लेकर 24 मार्च दोपहर 1 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है। सिल्ट फ्लशिंग का कार्य बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्भर होगा।

उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान बांध के दरवाजे खोलकर पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा, जब तक नदी का फ्री फ्लो न आ जाए। इस दौरान निचले क्षेत्र में पानी बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इस दौरान बांध के निचले क्षेत्रों में रह रहे रिहायशी इलाकों के लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत पानी छोड़ने से पूर्व सायरन-हूटर बजाने के अलावा संबंधित क्षेत्र में गाड़ी के द्वारा प्रचार भी किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रधानों को व्हाट्सएप एवं एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नागल सकेती में पेयजल किल्लत, 900 की आबादी प्रभावित, तीन दिन बाद विभाग ने शुरू किया मरम्मत कार्य
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More