HomeHimachalSirmaurमतदाता सूचियों का विशेष संशोधन शुरू, 28 मार्च तक करें दावा-आपत्ति :...

मतदाता सूचियों का विशेष संशोधन शुरू, 28 मार्च तक करें दावा-आपत्ति : DC सिरमौर

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आगामी शहरी निकायों के निर्वाचन के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शहरी स्थानीय निकायों की मतदाता सूचियों के विशेष संशोधन कार्यक्रम जारी किया है।

नाहन : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आगामी शहरी निकायों के निर्वाचन के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शहरी स्थानीय निकायों की मतदाता सूचियों के विशेष संशोधन कार्यक्रम जारी किया है।

अधिसूचना के अनुसार मतदाता सूची में पात्र व्यक्ति के पंजीकरण के लिए अर्हता तिथि 1 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है और उन पंचायतों की मतदाता सूचियों के विशेष संशोधन करने के निर्देश दिए गए है जो सृजन, पुनर्गठन अथवा विभाजन से अप्रभावित रही हैं और जिनकी अंतिम मतदाता सूचियां प्रपत्र 15 पर पहले ही प्रकाशित हो चुकी हैं।

अधिसूचना के अनुसार पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे और आपत्तियां जमा करने की तिथि 28 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। संशोधन प्राधिकारी द्वारा दावों और आपत्तियों का निपटारा 2 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील 10 अप्रैल, 2026 तक प्रस्तुत करनी होगी। अपीलीय प्राधिकारी द्वारा अपीलों का निपटारा 17 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। पूरक मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 20 अप्रैल, 2026 को या उससे पूर्व किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में गांजे की बड़ी खेप के साथ पुलिस ने दबोचा 16 साल का नाबालिग

अधिसूचना के अनुसार सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नाहन व संगड़ाह तथा जिला के अन्य सभी खंड विकास अधिकारियों तथा नायब तहसीलदार ददाहू को उनके संबंधित खंडों के दावों और आपत्तियों पर निर्णय लेने के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नाहन व संगडाह तथा अन्य सभी खंड विकास अधिकारियों व नायब तहसीलदार ददाहू को राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की अनुपालना सुनिश्चित बनाने तथा मतदाता सूचियों का ईआरएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए है।

ये भी पढ़ें:  DC चंबा के निर्देश : दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें अधिकारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More