चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 26 जून तक जिला चंंबा के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 24 जून को शाम 5:30 बजे उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में आयोजित होने वाले छिंज मेला में मुख्य अतिथि होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष इसके उपरांत रात्रि 8:30 बजे बनीखेत में आयोजित जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 25 जून को सुबह 11:30 बजे लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता उत्तरी क्षेत्र, अधीक्षण अभियंता डलहौजी वृत, अधिशासी अभियंता चुवाड़ी मंडल सहित लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ डलहौजी में बैठक करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 26 जून को प्रातः 11:30 बजे द न्यूज रडार अंग्रेजी समाचार चैनल द्वारा दरबार हॉल में आयोजित शाइनिंग स्टार अवार्ड्स कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और जिला चंबा के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
