HomeHimachalChamba24 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

24 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष 25 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 27 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय सिहुंता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 25 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

26 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11:30 बजे बचत भवन में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत शाम 3:30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12:30 बजे भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित होने वाले “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 28 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  संस्कृत कॉलेज में लगी अंग्रेजी की ‘क्लास’, एक माह के कम्युनिकेशन स्किल्स कोर्स ने छात्रों में भरा आत्मविश्वास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More