HomeHimachalChambaगहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत,...

गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे घायल

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बंजाल के पास एक टैक्सी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। हादसा सलूणी-गल-कुंड-पतरूमा सड़क पर हुआ।

जानकारी के अनुसार टैक्सी टिकरु से सलूणी की ओर आ रही थी। जैसे ही बंजाल के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में चालक विशाल कुमार पुत्र चमारू राम निवासी गांव बंजाल, पंचायत खरल, तहसील सलूणी और निशा पत्नी अमर सिंह गांव खलोड़ी, पंचायत खरल, तहसील सलूणी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:  झटकाः राशन के डिपुओं में 11 रुपये महंगी मिलेगी उड़द दाल, आटे के कोटे में कटौती जारी

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को नागरिक अस्पताल सलूणी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने चालक विशाल कुमार और निशा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डियूर में शवों का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

जिला प्रशासन की तरफ से मृतकों के परिजनों को 25000-25000 रुपए की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। उधर, पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। घायल बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  'जवान कपिल अमर रहे' के नारों से गूंजा शिलाई, सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन, छोटे भाइयों ने दी मुखाग्नि
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More