HomeHimachalSolanअंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, ₹10 लाख रुपये के चोरीशुदा आभूषण बरामद,...

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, ₹10 लाख रुपये के चोरीशुदा आभूषण बरामद, तीन गिरफ्तार

SIT ने तत्परता से काम करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोहों की कार्यप्रणाली का विश्लेषण किया। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर इस गिरोह की पहचान सुनिश्चित की गई और आरोपियों की तलाश में हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी

बीबीएन : जिला सोलन की मानपुरा पुलिस ने एक सक्रिय अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की बड़ी वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने न सिर्फ गिरोह के दो सदस्यों को धर-दबोचा, बल्कि चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वैलर्स को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी हुए लगभग ₹10 लाख मूल्य के सभी सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

जानकारी के अनुसार मामला 3 अक्टूबर 2025 का है। गांव ढेला निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने उनके घर से करीब ₹10,00,000 के आभूषण चोरी कर लिए हैं। इस गंभीर वारदात को देखते हुए थाना मानपुरा में तुरंत मामला दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर FSL टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए।

ये भी पढ़ें:  रेलवे फाटक के पास बाइक पर बैठे थे दो युवक, पुलिस पहुंची और खुल गया ‘चिट्टे’ का राज, दोनों काबू

मामले की गहराई से जांच के लिए साइबर सेल और CCTV सेल की सहायता से एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। SIT ने तत्परता से काम करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोहों की कार्यप्रणाली का विश्लेषण किया। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर इस गिरोह की पहचान सुनिश्चित की गई और आरोपियों की तलाश में हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।

आखिरकार विशेष जांच दल की कड़ी मेहनत रंग लाई और चोरी की वारदात में शामिल गिरोह के दो मुख्य सदस्यों सूरज (32) पुत्र शाम निवासी गांव सलोई, अंब, ऊना (हिप्र)(वर्तमान निवासी झुग्गी-झोपड़ी, चौक पोस्ट घनौली, पंजाब) और विजय कुमार उर्फ जाफी (22) पुत्र शंकर दास निवासी भरतगढ़, जिला रोपड़, पंजाब  (वर्तमान निवासी झुग्गी-झोपड़ी, चौक पोस्ट घनौली, पंजाब)  को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी निशानदेही पर चोरी में उपयोग की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।

ये भी पढ़ें:  युवाओं को नशा बेचने की फिराक में था ये तस्कर, गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर धर दबोचा

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि चोरी किया गया सोना-चांदी रोपड़ स्थित “सुशील ज्वैलर्स” नामक दुकान पर बेचा गया था। पुलिस ने तत्काल दुकान पर छापा मारा और चोरीशुदा सभी आभूषण बरामद करने में सफलता हासिल की। इस पर पुलिस ने दुकान मालिक दीपक कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी गुगा माड़ी मोहल्ला, वार्ड संख्या 1, रूपनगर (पंजाब) को भी गिरफ्तार किया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी एक सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कई चोरी की वारदातों में संलिप्त रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सोलन में 88 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स : डॉ. अजय पाठक

उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में इनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। यह गिरोह चोरी की वारदातों के दौरान और भागने के लिए प्रायः नदी-नालों वाले रास्तों का उपयोग करता है, जिससे ये सीसीटीवी निगरानी से बच सकें। इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More