HomeHimachalChambaDC चंबा के निर्देश : विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट 31 दिसंबर...

DC चंबा के निर्देश : विद्यार्थियों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट 31 दिसंबर से पहले करें पूरा

डीसी ने 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों के आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में नवजात शिशुओं के आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आधार किट्स व अन्य संसाधन जल्द उपलब्ध करवाए जाएं।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में किया गया। बैठक में डीसी ने जिले में चल रही आधार से संबंधित सभी सेवाओं जैसे नामांकन और अपडेशन, आधार से संबंधित शिकायतों और जुड़े मामलों की प्रगति की समीक्षा की।

डीसी ने 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों के आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में नवजात शिशुओं के आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आधार किट्स व अन्य संसाधन जल्द उपलब्ध करवाए जाएं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में जंगली साग का सेवन करते ही मजदूर भागने लगे इधर-उधर, 4 अस्पताल में भर्ती, 3 लापता

जिले में आधार किट्स और अन्य संसाधनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीसी ने नामांकन एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे उपलब्ध सभी किट्स को शीघ्र सक्रिय करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी किट में तकनीकी खराबी है तो उसे तुरंत ठीक करवाया जाए और यदि कर्मचारियों की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है, तो ऐसी किट्स को अन्य सक्षम नामांकन एजेंसी को सौंप दिया जाए।

डीसी ने विद्यालयों में विद्यार्थियों के आधार कार्ड से संबंधित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) कार्य में गति लाने के लिए नामांकन एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में निरंतर शिविर आयोजित करने और एमबीयू कार्य को 31 दिसंबर, 2025 से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मेहली बनेगा मॉडल सोलर विलेज : उपायुक्त

उन्होंने नामांकन एजेंसी डाक विभाग चंबा के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे 30 अक्तूबर से चौगान-1 में आरंभ होने वाली जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट शिविर आयोजित करें।

मुकेश रेपसवाल ने सभी आधार कार्ड धारकों से आग्रह किया है कि जिनका आधार कार्ड पिछले 10 वर्षों से अपडेट नहीं हुआ है वे शीघ्र अपना आधार अपडेट करवाएं। उन्होंने बताया कि आधार अपडेट करने की सुविधा “माई आधार पोर्टल” के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त नागरिक किसी भी आधार सेवा केंद्र या डाकघर के आधार केंद्र में जाकर भी अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  13 जुलाई को शिलाई आएंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का करेंगे उद्घाटन

उपमंडलाधिकारी नागरिक भटियात पारस अगरवाल, डलहौजी अनिल भारद्वाज, सहायक प्रबंधक यूआईडीएआई शिमला विजय सिंह वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े। बैठक में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, उपमंडलाधिकारी नागरिक चंबा प्रयांशु खाती, जिला राजस्व अधिकारी डॉ.विक्रम जीत सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More