HomeHimachalChambaHimachal: विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज से 3 नवंबर तक चंबा...

Himachal: विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज से 3 नवंबर तक चंबा में, जानें पूरा कार्यक्रम

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि पठानिया आज देर सांय सिहुंता पहुंचेंगे।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि पठानिया आज देर सांय सिहुंता पहुंचेंगे।

30 अक्तूबर को प्रातः 11:45 बजे चंबा चौगान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके उपरांत दोपहर 2:30 बजे बचत भवन चंबा में जिला कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

31 अक्तूबर को 12:10 बजे हटली में सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी भवन, पटवार मंडल भवन और पंचायत भवन के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष जनसभा भी संबोधित करेंगे।

2 नवंबर को वह प्रातः 10:30 बजे चंबा चौगान में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश वन विभाग खेलकूद एवं ड्यूटी मीट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 3 नवंबर को विस अध्यक्ष सिहुंता से शिमला प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  शूटिंग प्रतियोगिता : इन प्रतिभागियों ने साधा सटीक निशाना, जीते पदक, पुलिस क्लब का दबदबा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More