HomeHimachalChambaचंबा में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, तीन विभागों के कार्यालयों की कार्यप्रणाली...

चंबा में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, तीन विभागों के कार्यालयों की कार्यप्रणाली परखी; पुराने रिकॉर्ड जल्द निपटाने के निर्देश

इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली, कार्य प्रगति, रिकॉर्ड भंडार, साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं), जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक और तहसीलदार (निर्वाचन) के कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली, कार्य प्रगति, रिकॉर्ड भंडार, साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में रखे अनावश्यक पुराने रिकॉर्ड का न्यूनतम समय में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यालयों में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग हो सके।

उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में स्थानीय स्तर पर दूध उत्पादन और अन्य कृषि उत्पादों के विपणन एवं बिक्री को सहकारी सभाओं के माध्यम से बढ़ावा दिया जाए, जिससे किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके।

ये भी पढ़ें:  हुनेरा में भगवान श्री परशुराम वाटिका के रूप में किया जाएगा मूर्ति स्थल: विधानसभा अध्यक्ष

इस अवसर पर सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं) सुरजीत धीमान, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक करण ठाकुर, तहसीलदार (निर्वाचन) अनूप डोगरा, जिला अंकेक्षण अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest Articles

Explore More