HomeHimachalSirmaurजाबल का बाग-त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला सड़क कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक...

जाबल का बाग-त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला सड़क कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सोलंकी, बोले- निर्धारित मानकों के अनुरूप करें काम

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए विधायक ने दो टूक कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने रविवार को जाबल का बाग से त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला-खरकोटी सड़क के चौड़ीकरण और मेटलिंग कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा की गई और स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बरसात से पहले हर हाल में कार्य पूरा हो, ताकि मानसून के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए विधायक ने दो टूक कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे कपिल मोहन ठाकुर, नई दिल्ली में सम्मेलन में होंगे शामिल

सोलंकी ने बताया कि करीब 7.26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस सड़क परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भी बड़ी राहत मिलेगी।

सड़क निरीक्षण से पूर्व विधायक अजय सोलंकी ने सैनवाला गांव का भी दौरा किया, जहां ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही सड़क चौड़ीकरण और पक्की करने की मांग को जायज बताते हुए विधायक ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि सड़क सुधार का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि लोगों को धूल-मिट्टी और खराब सड़क से निजात मिल सके।

ये भी पढ़ें:  किसान 15 दिसंबर तक करवाएं गेहूं की फसल का बीमा, जानें क्या है नियम और शर्तें, क्लिक पर पूरी जानकारी

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More