HomeHimachalChambaसशस्त्र सेना झंडा दिवस पर खुले मन से करें आर्थिक सहयोग: मुकेश...

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर खुले मन से करें आर्थिक सहयोग: मुकेश रेपसवाल

डीसी ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाता है, लेकिन उस दिन रविवार होने के कारण सैनिक कल्याण विभाग चंबा ने पहले कार्य करना आरंभ कर दिया है।

चंबा : जिला मुख्यालय चंबा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस मौके पर सैनिक कल्याण विभाग ने डीसी चंबा मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा के अलावा उपायुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी झंडा लगाया। इस दौरान डीसी ने कहा कि झंडा दिवस सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने का आदर्श अवसर प्रदान करता है।

डीसी ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाता है, लेकिन उस दिन रविवार होने के कारण सैनिक कल्याण विभाग चंबा ने पहले कार्य करना आरंभ कर दिया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम उदारतापूर्वक दान देकर सशस्त्र सेना के प्रति अपना स्नेह व कृतज्ञता प्रकट कर सकते हैं। एकत्रित धन राशि प्रदेश सरकार के सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से युद्ध वीरांगनाओं, सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिक, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण पर व्यय की जाती है। उन्होंने समस्त जिला वासियों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर बढ़-चढकर दान करने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें:  डॉ. प्रशांत रमण रवि के लिखित काव्य संग्रह 'पहाड़ में प्रार्थना' का विमोचन

डीसी मुकेश रेपसवाल ने भी कुछ धनराशि दान कर स्नेह व कृतज्ञता का सन्देश दिया। गौरतलब है कि सशस्त्र सेना के सम्मान में प्रति वर्ष सात दिसंबर को झंडा दिवस मनाया जाता है और इस दिन लोगों को एक विशेष झंडा देकर सैनिकों एवं उनके परिजनों की सहायता के लिए धन एकत्रित किया जाता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More