HomeHimachalChambaहिमाचल में जंगली साग का सेवन करते ही मजदूर भागने लगे इधर-उधर,...

हिमाचल में जंगली साग का सेवन करते ही मजदूर भागने लगे इधर-उधर, 4 अस्पताल में भर्ती, 3 लापता

घटना के बाद ठेकेदार की ओर से पुलिस चौकी पुर्थी में लापता हुए तीनों लोगों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी में मजदूरों ने ऐसा जंगली साग खा लिया कि उसके बाद सभी इधर उधर भागने लगे। इनमें 4 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जबकि, 3 लोग लापता होने की सूचना मिली है।

मामला पांगी के धनाला का है, जहां ये लोग जंगल में एक ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे। जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ी तो अन्य लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया। घटना के बाद ठेकेदार की ओर से पुलिस चौकी पुर्थी में लापता हुए तीनों लोगों की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

जंगली साग के सेवन के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों की पहचान राजकुमार, देशराज, जगदीश और प्रीतम सिंह निवासी जिला चंबा के तौर पर हुई है। वहीं, 3 लापता हुए लोगों में नरेश राम, जरम सिंह और ज्ञान सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  शहरी निकाय चुनाव: नाहन में 158 कर्मियों को दिया खास प्रशिक्षण, निष्पक्ष मतदान पर प्रशासन का फोकस

एसएचओ पांगी जोगिंद्र जरियाल ने बताया कि पुलिस ने 3 लोगों की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम धनाला जंगल से लेकर जगह-जगह गश्त कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More