HomeHimachalदेहरा में सीएम ने किए 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण...

देहरा में सीएम ने किए 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास, कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 233.55 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने देहरा में जलशक्ति विभाग के सर्कल कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने देहरा में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता संचालन सर्कल भवन को भी समर्पित किया, जिससे लगभग पांच लाख की आबादी लाभान्वित होगी।

उन्होंने राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में 7.26 करोड़ रुपये से निर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक ब्लॉक और ग्राम पंचायत बाड़ा में सुनहेत-बस्सी सड़क पर नारद खड्ड पर 1.75 करोड़ रुपये से बने पुल का भी उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने थुनाग और जंजैहली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, स्वयं बांटी राहत सामग्री

उन्होंने देहरा बाईपास पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 10 लाख रुपये की प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह समाज के सभी वर्गों का सम्मान करते हैं और राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास, कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने देहरा में 38 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले परिधि गृह भवन, नागरिक अस्पताल देहरा में 26.82 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट ब्लॉक, देहरा में 99 करोड़ रुपये की लागत से संयुक्त कार्यालय भवन, 4.73 करोड़ रुपये की लागत से वन विश्राम गृह, देहरा, सुनहेत से बस्सी सड़क पर देही खड्ड पर 4.12 करोड़ रुपये की लागत से पुल, सुनहेत से बस्सी सड़क पर ढलियारा खड्ड पर 8.77 करोड़ रुपये की लागत से पुल, देहरा क्षेत्र में यूवी और गैसीय क्लोरीनेशन के साथ 43 करोड़ रुपये की लागत से 24 जलापूर्ति योजनाओं के जल उपचार संयंत्र का शिलान्यास किया।

ये भी पढ़ें:  चरस तस्करी के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने टैक्सी कार भी की जब्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More