HomeHimachalChambaचंबा जिला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच जनहित संबंधी...

चंबा जिला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच जनहित संबंधी समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

डीसी मुकेश रेपसवाल ने जिला प्रशासन चंबा और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से परियोजना प्रमुख चमेरा चरण-3 टिकेश्वर प्रसाद ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। विधायक नीरज नैय्यर इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चंबा : जिला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम (एनएचपीसी) की विद्युत परियोजना चमेरा चरण-3 के बीच जनहित से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किए गए। डीसी मुकेश रेपसवाल ने जिला प्रशासन चंबा और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की ओर से परियोजना प्रमुख चमेरा चरण-3 टिकेश्वर प्रसाद ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। विधायक नीरज नैय्यर इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समझौता ज्ञापन के अनुसार निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय जल विद्युत निगम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चूड़ी में लगभग 32 लाख की लागत से एक अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसी तरह हस्ताक्षरित दूसरे समझौता ज्ञापन के तहत लगभग 3 लाख की राशि से विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों (स्पेशली एबल्ड) के लिए स्पोर्ट्स व्हीलचेयर और स्कूटी उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें:  सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शैड्यूल जारी : सहायक आयुक्त

जिला प्रशासन की इस पहल से स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, सहायक आयुक्त राहुल धीमान, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हरित पूरी व उप महाप्रबंधक एनएचपीसी प्रशांत त्रिवेदी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More