HomeHimachalChambaचंबा में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक...

चंबा में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

उसका शव घर से कुछ दूरी पर मलबे के नीचे दबा मिला। इस दौरान बचाव दल को मलबे से निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मलबे में दबने से माैत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

मृतक की पहचान तिलक (42) पुत्र चंदू गांव कलयु, डाकघर जडेरा के रूप में हुई है। उसका शव घर से कुछ दूरी पर मलबे के नीचे दबा मिला। इस दौरान बचाव दल को मलबे से निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इस घटना में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति राजेंद्र पुत्र प्यार चंद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसडीएम प्रियांशु खाती ने इस घटना की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 80.44 करोड़ में बिके 83 शराब ठेके, जानें कौन सी यूनिट कितने में हुई नीलाम

बता दें कि हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जगह-जगह पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। इससे लगातार दुश्वारियां बढ़ रही हैं। कई जिलों में बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More