HomeHimachalChambaपुनर्नियोजन के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करें राजस्व सेवानिवृत्त अधिकारी व...

पुनर्नियोजन के लिए 31 जनवरी तक आवेदन करें राजस्व सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी: DC मुकेश रेपसवाल

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष सेवाकाल व अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पुनर्नियोजित तहसीलदार को 70 हजार, नायब तहसीलदार को 60 हजार, कानूनगो को 50 हजार व पटवारी को 40 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला में राजस्व विभाग के अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों के पुनर्नियोजन के आवेदन के लिए अंतिम तिथि 19 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि जिला चंबा में लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए सेवानिवृत्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो व पटवारी के पदों का पुनर्नियोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारियों का राजस्व विभाग में कम से कम 5 वर्ष सेवाकाल व अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि पुनर्नियोजित तहसीलदार को 70 हजार, नायब तहसीलदार को 60 हजार, कानूनगो को 50 हजार व पटवारी को 40 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  चिट्टे पर प्रहार के लिए एकजुट हुआ ऊना, 40 हजार लोगों ने एक साथ बढ़ाए कदम; युवाओं के साथ चले CM सुक्खू

डीसी ने बताया कि इच्छुक पात्र सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन प्रारूप, आवेदन व पुनर्नियोजन से संबंधित अन्य शर्तों व नियमों और इस संबंध में अधिक जानकारी उपायुक्त कार्यालय चंबा अथवा उनकी वेबसाइट https://hpchamba.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More