HomeHimachalसुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी 43.64 करोड़ रुपये की...

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी 43.64 करोड़ रुपये की सौगात

हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 43.64 करोड़ रुपये की लागत की 10 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए.

उन्होंने करोट में 20.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास किया. इसके अलावा उन्होंने करोट ग्राम पंचायत में 1.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सलघूण-घट्टा उठाऊ जल आपूर्ति योजना, 86 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा के अतिरिक्त भवन एवं पुस्तकालय, 1.78 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुजानपुर टिहरा में चिकित्सकों के लिए आवास, 1.42 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुजानपुर में पैरा-मेडिकल स्टाफ के लिए सरकारी आवास तथा 1.25 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंच में विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया.

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ के कड़े निर्देश : खाली और अनुपयोगी सरकारी भवनों की जानकारी उपलब्ध करवाएं सभी विभाग

मुख्यमंत्री ने 5.45 करोड़ रुपये की लागत से वार्ड नंबर-4 डोली में सुजानपुर बस अड्डा, 8.37 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत भेरडज्ञ में बक्कर खड्ड से थलाम्बर गांव तक सम्पर्क मार्ग, 24 लाख रुपये की लागत से तहसील सुजानपुर के चबूतरा में विभिन्न गांवों के लिए उठाऊ जल आपूर्ति योजना और 2.67 करोड़ रुपये की लागत से नियुड़ से टिक्करी वाया धारली सम्पर्क मार्ग के शिलान्यास किए.

उन्होंने कहा कि ये विकासात्मक परियोजनाएं सुजानपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में मीलपत्थर साबित होंगी. विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें:  नगर पालिका परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More