HomeHimachalकेंद्रीय गृह मंत्री से मिले सीएम सुक्खू, आपदा से हुए नुकसान की...

केंद्रीय गृह मंत्री से मिले सीएम सुक्खू, आपदा से हुए नुकसान की भरपाई को मांगी मुआवजा राशि

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की.

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा उपरांत आवश्यकता मूल्यांकन वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अभी तक राहत राशि प्रदान नहीं की गई है.

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल, सिंचाई योजनाएं, अधोसंरचना, सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुंची थी. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग कर जन जीवन सामान्य करने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य किए.

ये भी पढ़ें:  जाखू मंदिर के भीतर होगी चांदी से नक्काशी, दानकर्ता उठाएगा सारा खर्च, न्यास ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की. केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया. बैठक में मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व ओंकार चंद शर्मा उपस्थित रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More