HomePoliticsनई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नाहन के भावन शर्मा,...

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नाहन के भावन शर्मा, जानिए कौन हैं ये युवा

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के एक युवा राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंच गए. ये युवा नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए नाहन से संबंध रखने वाले युवा भावन शर्मा ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद मिला.

उनकी प्रधानमंत्री मोदी से इस मुलाकात की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें नाहन नहीं बल्कि पूरे हिमाचल में एक चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

बता दें कि भावन शर्मा हिमाचल प्रदेश की तेजतर्रार पूर्व मंत्री एवं नाहन विधानसभा क्षेत्र की 3 बार विधायक रहीं स्वर्गीय श्यामा शर्मा के पोते हैं. भावन शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से अपनी वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं. वह नवभारत युवा संघ में बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस स्कूल की 8 छात्रा खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चयन

नाहन शहर में भावन अपनी एक खास छवि बना चुके हैं. उनके जोशीले भाषण भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. उनकी ये मुलाकात कई मायनों में काफी अहम मानी जा रही है. राजनीतिक गलियारों में भी इसकी चर्चा है.

भावन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात निजी है, जिसके बारे में वह सार्वजनिक रूप से नहीं बता सकते. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उन्हें भरपूर आशीर्वाद मिला है.

ये भी पढ़ें:  भारी अंधड़ से उड़ी वृद्ध महिला के घर की छत्त, बेटा चोटिल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More