होमHimachalमुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पहुंचे थे सिरमौर, जानिए क्या रही दौरे की वजह

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू पहुंचे थे सिरमौर, जानिए क्या रही दौरे की वजह

नाहन : प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के गांव दाड़ो देवरिया में अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया.

इससे पूर्व दाड़ो देवरिया पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान प्रधान ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया देवेंद्र ठाकुर सहित ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सम्मानित किया.

इसके बाद मुख्यमंत्री ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की. इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, डीसी सुमित खिमटा, सोलन के डीसी मनमोहन शर्मा, एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, दयाल प्यारी, विश्वजीत सिंह पंवार, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें:  एक कैदी ने साइड मांगी तो दूसरा बोला- तूने कौन सा जहाज निकालना है, इतना कहते ही भिड़ पड़े हत्या के आरोपी 3 कैदी, मचाया हुड़दंग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More