होमHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने नाहन विस क्षेत्र में किए 1 करोड़ की विकासात्मक...

विधायक सोलंकी ने नाहन विस क्षेत्र में किए 1 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने रविवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के 99.50 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किए. इस दौरान सोलंकी ने नाहन शहर में 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बीडीओ आवास भवन (जिओ प्वाइंट भवन के समीप) की आधारशिला रखी.

इसके बाद विधायक ने ग्राम पंचायत रामाधौण में 12 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने रामाधौण में 5 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक सेवा केंद्र का उद्घाटन भी किया.

इसके साथ साथ सोलंकी ने एससी बस्ती से श्यामपुर तक 10 लाख से बने एंबुलेंस रोड़, 26 लाख रुपये से बस स्टैंड से दून तक बने एंबुलेंस रोड़ और डेढ़ लाख की लागत से निर्मित निगोह सामुदायिक भवन गेट रामा का उद्घाटन भी किया.

ये भी पढ़ें:  पंचायती चुनाव से पहले सिरमौर से बड़ा संदेश: शरली पंचायत भी निर्विरोध चुनी गई, BDC सदस्य पर भी सहमति

इस मौके पर विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश भी जारी किए. विधायक ने यहां महिला मंडल के सशक्तिकरण के लिए एक लाख रुपये और एक नए शैड (छाया स्थल) के निर्माण के लिए 7 लाख रुपये देने की घोषणा की.

अजय सोलंकी ने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है. उनका उद्देश्य बिना रुके, बिना दिखावा किए, केवल काम के बल पर नाहन विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है. हर पंचायत को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है.

इन परियोजनाओं में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा. इस मौके पर विधायक सोलंकी ने रामा मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों को राम नवमीं की शुभकामनाएं भी दीं.

ये भी पढ़ें:  कार्तिक संक्रांति पर आस्था से सराबोर हुआ सिरमौर, रेणुकाजी तीर्थ में गूंजे मंत्र, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More