HomeHimachalसीएम सुक्खू ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता, ऑपरेशन सिंदूर की...

सीएम सुक्खू ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के बाद बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। सीएम ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने देश की सेनाओं पर गर्व है।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, संचार व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबन्धन, स्वास्थ्य सेवाएं सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की और विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:  तेंदुए की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, बाड़े के भीतर धारदार हथियार से काटे थे नाखून, दो गिरफ्तार

बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चन्द शर्मा, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा और विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More