HomeHimachalCM सुक्खू बोले, हंगामा छोड़ सत्र के दौरान जनता के मुद्दे उठाए...

CM सुक्खू बोले, हंगामा छोड़ सत्र के दौरान जनता के मुद्दे उठाए विपक्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को सत्र के दौरान जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए, ताकि इसका लाभ हिमाचल प्रदेश के लोगों को मिल सके. उन्होंने कहा कि विपक्ष वॉकआउट छोड़ कर लोगों के मुद्दे उठाए और विधानसभा की चर्चा में भाग लें.

धर्मशाला: बुधवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धर्मशाला में लोगों ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विधानसभा सत्र के लिए पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को सत्र के दौरान जनता से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए, ताकि इसका लाभ हिमाचल प्रदेश के लोगों को मिल सके. उन्होंने कहा कि विपक्ष वॉकआउट छोड़ कर लोगों के मुद्दे उठाए और विधानसभा की चर्चा में भाग लें.
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देखा गया है कि विपक्ष सदन में अपनी बात रखता है और जब मंत्री उसका जवाब देने लगते हैं तो वॉकआउट करके सदन छोड़कर बाहर चले जाते हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि सदन के भीतर विपक्ष में तालमेल की कमी है और विपक्ष कई धड़ों में बंटा हुआ है.
एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के विरुद्ध भाजपा के कुछ विधायक षडयंत्र रच रहे हैं, इसलिए शायद वह सर्वदलीय बैठक में नहीं आए होंगे. उन्होंने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले परम्परा के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष सभी दलों के प्रतिनिधियों को बुलाकर बैठक करते हैं. अगर नेता प्रतिपक्ष सर्वदलीय बैठक में किसी कारणवश शामिल होने में असमर्थ होते हैं तो वह अपने प्रतिनिधि को इस बैठक में भेजते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, जो गरिमा के विरुद्ध है.

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने जारी किया सरकारी कैलेंडर-2025
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More