HomePoliticsसिरमौर में बीजेपी जिला अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज

सिरमौर में बीजेपी जिला अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज

नाहन: हिमाचल प्रदेश में भाजपा के संगठन को लेकर हलचल तेज हो गई है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के गृह जिला सिरमौर में भी जिला अध्यक्ष के पद को लेकर जोड़ तोड़ शुरू हो गई है. वर्तमान में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के करीबी डॉ. विनय गुप्ता जिला अध्यक्ष पद पर दूसरी पारी खेल रहे हैं. इसी बीच जिला अध्यक्ष पद के लिए कालाअंब से ताल्लुक रखने वाले पंकज अग्रवाल के नाम की चर्चा जोर पकड़ रही है.
पंकज अग्रवाल ने पार्टी में एक कर्मठ, ईमानदार और मेहनती नेता के तौर पर पहचान बनाई है. हालांकि पंकज अग्रवाल ने अपनी दावेदारी को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन यह तय है कि पार्टी के भीतर युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने की मांग जोर पकड़ रही है.
पार्टी के वरिष्ठ नेता और संगठन के जानकारों का कहना है कि सिरमौर में भारतीय जनता पार्टी का अगला जिला अध्यक्ष वही बनेगा, जिसे डॉ. राजीव बिंदल का आशीर्वाद प्राप्त होगा. ऐसे में देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व किसे इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुनता है.
ये भी पढ़ें:  नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कांग्रेस पर साधा निशाना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More