HomeDevelopmentकालाअंब में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का विधायक सोलंकी ने किया लोकार्पण,...

कालाअंब में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का विधायक सोलंकी ने किया लोकार्पण, डोर-टू-डोर प्लास्टिक कचरा संग्रहण सेवा भी शुरू

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

नाहन : स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने मंगलवार को जिला सिरमौर की कालाअंब पंचायत में स्थापित अत्याधुनिक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (PWMU) का लोकार्पण किया।

यह यूनिट ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन को मजबूत करने और प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या का वैज्ञानिक समाधान प्रदान करने की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सोलंकी ने कहा कि कालाअंब क्षेत्र में यह यूनिट स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण उपलब्ध करवाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों और बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न होने वाले प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन अब इसी यूनिट के माध्यम से संभव हो सकेगा।

ये भी पढ़ें:  राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का सिरमौर प्रवास तय, क्लिक पर जानें कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल

उन्होंने बताया कि सरकार सभी ब्लॉकों और पंचायतों में ऐसी इकाइयां स्थापित कर रही है, ताकि प्लास्टिक कचरे के पृथक्करण, प्रसंस्करण और पुन: उपयोग को बढ़ावा मिल सके। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस यूनिट
कालाअंब पंचायत में स्थापित यह PWMU प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, छंटाई, कटिंग और बैलिंग जैसी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। यह यूनिट आसपास के गांवों से आने वाले प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन में अहम भूमिका निभाएगी।

डोर-टू-डोर सेवा का शुभारंभ
लोकार्पण के तुरंत बाद विधायक अजय सोलंकी ने PWMU द्वारा संचालित डोर-टू-डोर प्लास्टिक कचरा संग्रहण सेवा की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा क्षेत्र में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत है।

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR ने की पर्यटन उद्योग के प्रमुखों की मेजबानी, छात्रों से किया सीधा संवाद

इस मौके पर पंचायत प्रधान रेखा चौधरी ने परियोजना के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया और यूनिट के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More