HomeCustomभुवनेश्वर में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और टूरिज्म पर चर्चा, हिमाचली नाटी...

भुवनेश्वर में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और टूरिज्म पर चर्चा, हिमाचली नाटी ने मोहा सबका मन

यशपाल कपूर ने बताया कि ये कॉन्क्लेव 14 से 16 दिसंबर तक चला। इसमें हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और टूरिज्म पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही स्मार्ट टूरिज्म, रूरल टूरिज्म और यूथ टूरिज्म पर भी चर्चा की गई।

सोलन : उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित दूसरे इंटरनेशनल यूथ कॉनक्लेव फॉर टूरिज्म डेवलपमेंट में सोलन के पांच सदस्य भाग ले रहे हैं। इसमें सोलन कॉलेज की दो छात्राएं रीतिका ठाकुर व शगुन और धर्मपुर कॉलेज के पूर्व छात्र नवीन शर्मा व नीतिश भट्टी नेशनल यूथ प्रोजेक्ट हिमाचल के कोर्डिनेटर यशपाल कपूर के नेतृत्व में भाग ले रहे हैं।

यशपाल कपूर ने बताया कि ये कॉन्क्लेव 14 से 16 दिसंबर तक चला। इसमें हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और टूरिज्म पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही स्मार्ट टूरिज्म, रूरल टूरिज्म और यूथ टूरिज्म पर भी चर्चा की गई। इस दौरान देश विदेश से आए मेंबर्स को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भी रूबरू करवाया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 8 ग्राम स्मैक और 480 नशीले कैप्सूल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया ये शख्स

तीन दिवसीय इस इंटरनेशनल यूथ कॉनक्लेव का आयोजन प्रोजेक्ट पॉइंट्स उड़ीसा और विश्व युवा नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने इको टूरिज्म और टूरिज्म स्पिरिचुअल, विलेज टूरिज्म समेत पर्यटन के विभिन्न पहलू पर चर्चा की और युवाओं की इसमें क्या भूमिका हो सकती है, इस बात पर विशेष बल दिया गया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More