HomeHimachalनाहन मेडिकल कालेज को शिफ्ट करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, 'तालाबंदी' में ही बीत...

नाहन मेडिकल कालेज को शिफ्ट करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, ‘तालाबंदी’ में ही बीत गए ‘सरकार’ के 3 साल : बिंदल

कहा कि मेडिकल कालेज को शिफ्ट करना ही था तो ये फैसला अगर 3 साल पहले ले लिया जाता तो आज तक कई व्यवस्थाएं पूरी होतीं। अब वन विभाग की स्वीकृति कब आएगी? कब जंगल काटा जाएगा? कब तक यहां बिजली, पानी की व्यवस्था होगी? ड्राइंग कब बनेगी?  कब तक टेंडर होंगे और कब अस्पताल भवन बनेगा?

नाहन : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार नाहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाने की पूरी ताकत झोंक रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 261 करोड़ रुपये दिए और 300 बिस्तरों के अस्पताल के लिए 11 मंजिलों में से एक 7 मंजिल का भवन बन भी चुका है। पिछले 3 साल से अस्पताल भवन के निर्माण का काम बंद पड़ा है और अब ताला लगाने का फरमान जारी हो गया है।

मंगलवार को नाहन में पत्रकारों से बातचीत में डा. बिंदल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मातृ-शिशु अस्पताल निर्माण के लिए केंद्र से मिले 21 करोड़ रुपये और नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए स्वीकृत 70 करोड़ रुपये पर कोई भी काम शुरू नहीं हुआ, जिससे यह पैसा खुर्द-बुर्द हो गया है। उन्होंने नई जगह पर मेडिकल कॉलेज बनाने के कांग्रेस सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

ये भी पढ़ें:  वीर बाल दिवस पर सिरमौर पहुंचे सांसद डॉ. सिकंदर, दशमेश गुरुद्वारा नाहन में बच्चों को किया सम्मानित

कहा कि मेडिकल कालेज को शिफ्ट करना ही था तो ये फैसला अगर 3 साल पहले ले लिया जाता तो आज तक कई व्यवस्थाएं पूरी होतीं। अब वन विभाग की स्वीकृति कब आएगी? कब जंगल काटा जाएगा? कब तक यहां बिजली, पानी की व्यवस्था होगी? ड्राइंग कब बनेगी?  कब तक टेंडर होंगे और कब अस्पताल भवन बनेगा? उन्होंने कहा कि जहां पहले से जमीन, पार्किंग, आवागमन के साधन और कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था है, उसे उजाड़ कर नई जगह बसाने में 1000 करोड़ रुपये तक की जरूरत होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल में विकास के बजाय ‘तालाबंदी’ हुई है। कालाअंब में भाजपा सरकार द्वारा खोली गई उप-तहसील और 5 पटवार सर्कल (पालियों, जोहड़ों, नागल सुकेती, विक्रमबाग-देवनी और आमवाला-सैनवाला) को केवल इसलिए बंद कर दिया गया, क्योंकि वे भाजपा ने खोले थे। इससे सैकड़ों ग्रामीणों को अपने काम करवाने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  ₹7,616 का 'Saven Thursday Six Harendra Sixty' चेक! मिड-डे मील इंचार्ज सस्पेंड, वायरल मामले में सामने आई ये चौंकाने वाली बात

इस क्षेत्र में खनन माफिया ने नदियों, पहाड़ों, सड़कों और पुलों को खोद डाला है। ये क्षेत्र गंदगी के ढेर में बदल गया है। उन्होंने कहा कि तीन पीएचसी (पंजाहल, त्रिलोकपुर, सैनवाला-मुबारिकपुर) और एक सीएचसी (भारापुर) में सरकार ने ताले लगाए। उन्होंने कहा कि जहां डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे थे, वहां मरीज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

किसानों और पशुओं के उपचार के लिए खोली गई तीन वैटनरी डिस्पेंसरी (नलका-समालका, देवका-पुडला और क्यारी) पर भी ताले लगा दिए। इतना ही नहीं बरसों से चली आ रही जमटा और धगेड़ा की वैटनरी को भी सरकार ने बंद कर दिया है। यही हाल शिक्षा के क्षेत्र का है। पिछले तीन वर्षों में नाहन विधानसभा क्षेत्र में 5 स्कूल बंद किए गए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में आधार कार्ड को लेकर बड़ा अलर्ट: बच्चों का कार्ड और बायोमैट्रिक अपडेट नहीं कराया तो हो जाएगा निष्क्रिय
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More