HomeAasthaअंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 को लेकर साधारण सभा की बैठक 23 दिसंबर...

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 को लेकर साधारण सभा की बैठक 23 दिसंबर को: डीसी

मंडी : डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 के सफल आयोजन को लेकर मेला समिति की साधारण सभा की बैठक 23 दिसंबर को प्रातः 11 बजे संस्कृति सदन, कांगनीधार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर करेंगे।

डीसी ने बताया कि बैठक में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं और विभिन्न विभागों की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह जिला का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसे सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप देने के लिए विभागों के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 'राइजोम रोट' ने निगला 24.50 करोड़ का अदरक, 25% फसल बर्बाद 

उन्होंने संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बैठक में निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें, ताकि मेला आयोजन से जुड़ी कार्य योजना को समयबद्ध रूप से अंतिम रूप दिया जा सके और तैयारियों को गति मिल सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More