HomeHimachalराज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का समापन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का समापन

नाहन : प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के समापन अवसर पर 5 नवंबर को राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मां श्री रेणुकाजी और भगवान परशुराम सहित अन्य देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद राज्यपाल दोपहर 1ः45 बजे प्रदर्शनी स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल दोपहर 2ः35 बजे रेणु मंच से 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के समापन समारोह पर अपना संबोधन प्रस्तुत करेंगे और पुरस्कार वितरण भी करेंगे।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शाम 6ः00 बजे रेणुकाजी स्थित देवघाट पर मां रेणुका की आरती में भी हिस्सा लेंगे और रात्रि 8ः05 बजे रेणु मंच पर भगवान परशुराम कथा के मंचन में भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  9 से 12 जनवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More