HomeHimachalHamirpurयुवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, दसवीं पास से MBA तक...

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, दसवीं पास से MBA तक कर सकते हैं आवेदन, 106 पदों के लिए इस दिन होंगे इंटरव्यू

चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा और उनका कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में होगा।

हमीरपुर : शिमला की ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के 80, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 और एचआर के 6 पदों को भरने के लिए 7 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनत्तम शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं पास, सुपरवाइजर के लिए स्नातक और एचआर के लिए एमबीए रखी गई है।

इन पदों के लिए 20 से 36 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला उम्मीदवार पात्र हैं। पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 7 इंच और वजन 60 किलोग्राम होना चाहिए, जबकि महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 5 फुट 4 इंच और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  500 पदों पर निकली भर्ती, 22 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू, 10वीं-12वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन

चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा और उनका कार्यस्थल हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  तीन दिन की विशेष राजस्व अदालतों में तकसीम के 58 मामलों का निपटारा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More