HomeHimachalHamirpurनेपाल बाढ़ में लापता हिमाचली युवक के परिजनों से CM सुक्खू ने...

नेपाल बाढ़ में लापता हिमाचली युवक के परिजनों से CM सुक्खू ने फोन पर की बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय है और प्रदेश सरकार सुखविंद्र रत्न के बारे में जानकारी जुटाने के साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रही है।

हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेपाल में आई भयावह बाढ़ के बीच ऊना जिले के युवक सुखविंद्र रत्न के भी चपेट  में आने की खबर पर चिंता जताई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय है और प्रदेश सरकार सुखविंद्र रत्न के बारे में जानकारी जुटाने के साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के प्रयास कर रही है।

हमीरपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ में लापता युवक के चचेरे भाई शुभम से फोन पर बातचीत कर परिवार का हाल जाना। उन्होंने शुभम को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश सरकार और वह स्वयं परिवार के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा में गूंजा राजगढ़ पार्किंग का मुद्दा, विधायक रीना कश्यप ने सरकार से पूछा निर्माण कब होगा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल की गंभीर स्थिति में सबसे पहली प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सुरक्षित जानकारी हासिल करना और जरूरत पड़ने पर उन्हें सहायता उपलब्ध करवाना है। उन्होंने सुखविंद्र रत्न की सलामती के लिए प्रार्थना करते हुए उम्मीद जताई कि वह सुरक्षित होंगे और जल्द ही उनके संबंध में सकारात्मक जानकारी मिलेगी।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है। सुखविंद्र रत्न के संबंध में जानकारी जुटाने और आवश्यक सहायता के लिए भारत सरकार से भी संपर्क करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी स्थिति की जानकारी लेने के प्रयास जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि के तहत 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी हस्तांतरित
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More