HomeNationalNepal Floods: नेपाल में मृतकों का आंकड़ा 724 पहुंचा; मलबे में अपनों...

Nepal Floods: नेपाल में मृतकों का आंकड़ा 724 पहुंचा; मलबे में अपनों की तलाश जारी… 2,498 अब भी लापता

आंकड़ों के अनुसार बाढ़ में अब तक 724 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,498 लोग अभी भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर फिर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Nepal Floods: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ के पांचवें दिन भी राहत और बचाव अभियान जारी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बाढ़ में अब तक 724 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,498 लोग अभी भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर फिर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

बचाव अभियान में 18 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। राहत और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक सर्जिकल मेडिकल टीम भी तैनात की गई है। बचाव दल बाढ़ और मलबे से प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों तक पहुंचने और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:  नेपाल बाढ़ में लापता हिमाचली युवक के परिजनों से CM सुक्खू ने फोन पर की बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चितवन में सबसे अधिक 246 शव बरामद हुए हैं। इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 165, नवलपरासी वेस्ट में 63, गोरखा में 57, नुवाकोट में 51, धाडिंग में 45, तनहुन में 35 और रसुवा में 13 शव मिले हैं।

लापता लोगों में हाइड्रोपावर परियोजनाओं में काम करने वाले 933 लोग और 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा आम नागरिकों के साथ सुरक्षा एवं सरकारी कर्मचारी भी लापता लोगों की सूची में हैं।

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में तबाही का मंजर बना हुआ है। कई घर और दुकानें कीचड़ व मलबे से घिरी हैं। बचे हुए लोग मलबे के बीच अपना सामान तलाश रहे हैं और लापता परिजनों की जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रभावित लोगों के अनुसार बाढ़ का पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि उन्हें अपना घर और सामान छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  नेपाल की भीषण बाढ़ में हिमाचल का इंजीनियर लापता... चिंता में परिजन, बेटे की तलाश में परिवार रवाना
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More