HomeHimachalHamirpurहमीरपुर में शहरी निकायों के चुनाव के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम

हमीरपुर में शहरी निकायों के चुनाव के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (शहरी निकाय) गंधर्वा राठौड़ ने एडीसी हमीरपुर के कोर्ट रूम में कंट्रोल रूम स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं।

हमीरपुर : शहरी निकायों के चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हमीरपुर में भी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (शहरी निकाय) गंधर्वा राठौड़ ने एडीसी हमीरपुर के कोर्ट रूम में कंट्रोल रूम स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं।

इस आदेश के अनुसार यह कंट्रोल रूम 13 मई से सक्रिय हो जाएगा और शहरी निकायों की मतगणना की समाप्ति तक यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा।

उपायुक्त कार्यालय के लेखा अधिकारी नरेश कुमार को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01972-224324 और 94180-90351 है।

ये भी पढ़ें:  पंचायती चुनाव से पहले सिरमौर से बड़ा संदेश: शरली पंचायत भी निर्विरोध चुनी गई, BDC सदस्य पर भी सहमति

Latest Articles

Explore More