होमHimachalHamirpurडीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया जाहू उपतहसील और पटवारखानों का निरीक्षण, लंबित...

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया जाहू उपतहसील और पटवारखानों का निरीक्षण, लंबित मामलों की रिपोर्ट तलब

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आम लोगों से संबंधित सभी राजस्व कार्यों का निर्धारित अवधि के भीतर निपटारा सुनिश्चित करें।

भोरंज : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को भोरंज उपमंडल के दौरे के दौरान उपतहसील कार्यालय जाहू, पटवारखाना जाहू और पटवारखाना धीरड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन कार्यालयों में लंबित आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों की रिपोर्ट तलब की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच भी की।

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आम लोगों से संबंधित सभी राजस्व कार्यों का निर्धारित अवधि के भीतर निपटारा सुनिश्चित करें।

इन कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। ऑनलाइन सेवाओं में भी देरी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:  सुजानपुर के आसमान में सूर्य किरण टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन, उमड़ा जनसैलाब

Latest Articles

Explore More