HomeHimachalHamirpurअंग्रेजी शिक्षक भर्ती परीक्षा 3 अप्रैल को, अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड करें अपना...

अंग्रेजी शिक्षक भर्ती परीक्षा 3 अप्रैल को, अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने अंग्रेजी शिक्षकों (पोस्ट कोड-26002) की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि घोषित कर दी है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने अंग्रेजी शिक्षकों (पोस्ट कोड-26002) की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि घोषित कर दी है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि यह परीक्षा 3 अप्रैल को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन (hprca.hp.gov.in) पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सुनील चौहान को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर की कमान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More