HomeHimachalHamirpurहिमाचल में नर्सों की भर्ती का बड़ा अपडेट : 118 पदों की...

हिमाचल में नर्सों की भर्ती का बड़ा अपडेट : 118 पदों की बढ़ोतरी के साथ अब भरे जाएंगे कुल 508 पद

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 10 फरवरी को जारी आयोग के विज्ञापन में पोस्ट कोड-26004 के तहत सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के 390 पद विज्ञापित किए गए थे, लेकिन अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशालय से 118 और पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के माध्यम से भरे जा रहे सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के पदों की संख्या में 118 की बढ़ोतरी की गई है। अब आयोग सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के कुल 508 पदों पर भर्ती करेगा।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 10 फरवरी को जारी आयोग के विज्ञापन में पोस्ट कोड-26004 के तहत सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के 390 पद विज्ञापित किए गए थे, लेकिन अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशालय से 118 और पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसलिए, अब इन पदों की संख्या बढ़कर 508 हो गई है। डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के अन्य नियम और शर्तेंं यथावत रहेंगी।

ये भी पढ़ें:  गुमशुदगी के 9वें दिन क्षत-विक्षत हालत में मिला 24 साल के युवक का शव
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More