Home Himachal Hamirpur 8 अप्रैल तक बंद रहेगी हमीरपुर की मैड़-भगेटू सड़क, DC ने जारी...

8 अप्रैल तक बंद रहेगी हमीरपुर की मैड़-भगेटू सड़क, DC ने जारी किए आदेश

इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अपर मैड़-पांडवीं-टाउन भराड़ी सड़क या लोअर मैड़-झिनकरी सड़क या टियाले दा घाट-झिनकरी सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

0

हमीरपुर : उपमंडल हमीरपुर के अंतर्गत मैड़-भगेटू सड़क पर झिनकरी के पास एक दीवार के कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 8 अप्रैल तक बंद की गई है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सड़क की मरम्मत एवं दीवार के कार्य को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अपर मैड़-पांडवीं-टाउन भराड़ी सड़क या लोअर मैड़-झिनकरी सड़क या टियाले दा घाट-झिनकरी सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के किसान 15 दिसंबर तक करवा लें इन फसलों का बीमा, सहायता के लिए संपर्क नंबर जारी