HomeHimachalUnaएडीसी ऊना ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण, अधिकारियों को...

एडीसी ऊना ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

निरीक्षण के दौरान एडीसी ने मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

ऊना : अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने आज (सोमवार) को उप-मुहाल बाग, ट्रक यूनियन के समीप स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयरहाउस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीसी ने मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में सभी सुरक्षा मानकों और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित देखभाल और उचित प्रबंधन, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की पहली शर्त है।

इस अवसर पर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, तहसीलदार(निर्वाचन) सुमन कपूर सहित नायब तहसीलदार (चुनाव) अजय कुमार भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पाकिस्तानी गोलीबारी में हिमाचल का वीर सपूत शहीद, रिटायरमेंट से 2 माह पहले पाई शहादत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More