Home Himachal Hamirpur होली उत्सव : पहली शाम जगमगाएगा सुजानपुर का आसमां, टीहरा के किले...

होली उत्सव : पहली शाम जगमगाएगा सुजानपुर का आसमां, टीहरा के किले से उड़ाई जाएंगी आकाशीय लालटेनें

इस दौरान ऐतिहासिक किले के परिसर में दीप भी प्रज्जवलित किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि 3 मार्च की शाम को साढे़ छह बजे ब्यास नदी के किनारे ब्यास आरती भी की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

0

हमीरपुर : राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर- 2026 में इस बार कई नई गतिविधियां शामिल की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

डीसी एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर- 2026 की आयोजन समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि उत्सव के उदघाटन अवसर पर पहली मार्च की शाम को टीहरा के ऐतिहासिक किले से उत्सव के आयोजन स्थल चौगान की ओर आकाशीय लालटेनें उड़ाई जाएंगी, जिससे सुजानपुर का आसमान इन आकाशीय लालटेनों की रोशनी से जगमगा उठेगा। उत्सव के उद्घाटन अवसर पर यह एक बहुत ही शानदार दृश्य होगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 91 जेबीटी को प्लेसमेंट आधार पर मुख्य शिक्षक का कार्यभार, कौन कहां भेजा, क्लिक पर पूरा अपडेट

इस दौरान ऐतिहासिक किले के परिसर में दीप भी प्रज्जवलित किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि 3 मार्च की शाम को साढे़ छह बजे ब्यास नदी के किनारे ब्यास आरती भी की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि होली उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए कई अन्य गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की जा रही है।