होमHimachalHamirpur200 सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए नादौन में 18 जुलाई को इंटरव्यू,...

200 सिक्योरिटी गार्ड भर्ती के लिए नादौन में 18 जुलाई को इंटरव्यू, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

सिक्योरिटी कंपनी जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों को भरने के लिए 18 जुलाई को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लेगी।

हमीरपुर : सिक्योरिटी कंपनी जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों को भरने के लिए 18 जुलाई को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लेगी।

इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक के दसवीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे। इनकी लंबाई कम से कम 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार से 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मचा हड़कंप! मौके पर पहुंची पुलिस

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More