HomeHimachalHamirpurमहिलाओं का सम्मान और उनके अधिकार सुनिश्चित करना संपूर्ण समाज का दायित्व...

महिलाओं का सम्मान और उनके अधिकार सुनिश्चित करना संपूर्ण समाज का दायित्व : अभिषेक कुमार गर्ग

आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं का सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है

हमीरपुर : एडीसी हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी के बगैर हम किसी भी समाज और देश के विकास की कल्पना नहीं कर सकते हैं। अगर किसी समाज में महिलाएं किन्हीं कारणों से पीछे रह जाती हैं तो वह समाज पिछड़ जाता है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर यहां एनजीओ भवन में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। वो चाहे मनरेगा में कार्य करने एवं आसमान में जहाज उड़ाने या मॉडलिंग और अभिनय की।

अभिषेक गर्ग ने कहा कि आधुनिक दौर में भी महिलाएं कहीं न कहीं असमानता, भेदभाव और अत्याचार का शिकार हो रही हैं। यही कारण है कि हमें आज भी महिला दिवस मनाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारी आबादी का आधा हिस्सा हैं और अगर हम अपने आम जनजीवन में महिलाओं के योगदान को देखें तो हर दिन महिला दिवस ही लगता है।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश, ज्यादा से ज्यादा ऋण आवंटन कर सीडी रेशो सुधारने को कहा

इसलिए हमें खुद में यह सोच विकसित करनी होगी कि महिलाओं के बगैर हमारा समाज अधूरा है और वे उच्च सम्मान की अधिकारी हैं। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं का सम्मान करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है और समाज में उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं समान अवसरों को सुनिश्चित करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वंशिका परमार मिस इंडिया अर्थ 2022 की विनर और हिमाचल प्रदेश इको टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान में पूरे विश्व में 8 मार्च को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है और उन योजनाओं का सभी महिलाओं को लाभ लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  मोबाइल-इंटरनेट से लेकर रसोई के अनाज तक… 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे ये 34 सवाल, तैयार होगा डिजिटल डाटा

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों और अन्य महिलाओं ने जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा महिलाओं के लिए लेमन स्पून रेस, बैलून गेम ,म्यूजिकल चेयर, और मटका फोड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई। एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर सुनीता कुमारी , जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी टोणी देवी कुलदीप सिंह चौहान, रिटायर्ड जिला कार्यक्रम अधिकारी कल्याण सिंह, रिटायर्ड बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर सिंह बिड़ला सहित जिला की विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ के आदेश: जनगणना के दौरान हो डाटा का सही एकत्रीकरण एवं एंट्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More