होमHimachalHamirpurहिमाचल के इस जिले में जल्द बनकर तैयार होगा प्रदेश का सबसे...

हिमाचल के इस जिले में जल्द बनकर तैयार होगा प्रदेश का सबसे बड़ा अंतरराज्यीय बस अड्डा, 70% काम पूरा

लगभग 125 करोड़ रुपये से बनने जा रहे इस बहुमंजिला बस स्टैंड में बसों और अन्य वाहनों के लिए पार्किंग के अलावा कई सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के संचालन के लिए भी बेहतरीन व्यवस्था रहेगी।

हमीरपुर : लगभग दो दशकों से एक बड़े अंतरराज्यीय बस स्टैंड की जरुरत महसूस कर रहे हमीरपुरवासियों की मांग जल्द पूरी होने वाली है। अपने गृह जिले के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा स्वीकृत किया गया यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तेजी से आकार ले रहा है।

ये बस स्टैंड केवल एक आम बस स्टैंड नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा एवं बहुत ही भव्य अंतरराज्यीय बस स्टैंड होगा, जिससे हमीरपुर को एक नई पहचान मिलेगी। लगभग 125 करोड़ रुपये से बनने जा रहे इस बहुमंजिला बस स्टैंड में बसों और अन्य वाहनों के लिए पार्किंग के अलावा कई सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के संचालन के लिए भी बेहतरीन व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढ़ें:  पति की प्रताड़ना से तंग आकर 28 साल की महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम, पुलिस को बयान देने के बाद तोड़ा दम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश की कमान संभालते ही अधिकारियों को हमीरपुर में नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होते ही उन्होंने इस बहुप्रतिक्षित बस स्टैंड के लिए धनराशि का प्रावधान किया और इसका शिलान्यास करके निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू करवाया।

इस बस स्टैंड का 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। अब वह दिन दूर नहीं हैं, जब हमीरपुर में अत्याधुनिक एवं प्रदेश के सबसे बड़े बस स्टैंड का सपना साकार होगा। प्रदेश के मध्य में स्थित हमीरपुर शहर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में बसें अंतरराज्यीय रूटों, प्रदेश के मुख्य शहरों एवं विभिन्न जिलों और लोकल रूटों पर रवाना होती हैं।

ये भी पढ़ें:  संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 अभ्यर्थियों का चयन; 72 पदों पर नहीं मिले पात्र उम्मीदवार

इतनी बड़ी संख्या में बसों की आवाजाही के कारण हमीरपुर का वर्तमान बस स्टैंड काफी छोटा पड़ गया है। इससे हमीरपुर शहर की यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित होती है। नया बस स्टैंड तैयार होने के बाद न केवल हमीरपुर शहर की कई समस्याएं दूर होंगी, बल्कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में सफर करने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें:  सीएचसी दौलतपुर चौक के समीप एनएमटी रोड पर वाहनों की आवाजाही 15 दिनों के लिए रहेगी बंद, आदेश जारी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More