HomeHimachalHamirpurगर्ल्स स्कूल हमीरपुर में शगुन मिस फेयरवेल, अप्शिता को मिस इंटैलिजेंट के...

गर्ल्स स्कूल हमीरपुर में शगुन मिस फेयरवेल, अप्शिता को मिस इंटैलिजेंट के खिताब से नवाजा

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शनिवार को बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया

हमीरपुर : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शनिवार को बारहवीं कक्षा की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें विज्ञान संकाय की छात्रा शगुन को मिस फेयरवेल चुना गया। कला संकाय की अप्शिता को मिस इंटैलिजेंट, कॉमर्स संकाय की प्रियंका को मिस वेल ड्रैस्ड, कला संकाय की दिव्या नेगी को मिस पर्सनैलिटी और विज्ञान संकाय की मन्नत को मिस ब्यूटीफुल चुना गया।

इस अवसर पर सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने कहा कि वे अपने-अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दौर में प्रवेश कर रही हैं और यहीं से उनके जीवन की दिशा तय होगी। इसलिए, सभी छात्राएं मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए अपने लिए सुनहरा भविष्य सुनिश्चित करें। इस दौरान अगर उन्हें किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन या मदद की जरुरत महसूस हो तो बेझिझक अपने स्कूल के शिक्षकों से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें:  नाहन में होली का पूजन, शाम को जलाई होलिका, बड़ी होली के लिए बाजारों में रौनक

विदाई समारोह में स्कूल के अन्य शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने कई अनुभव भी साझा किए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More