HomeHimachalHamirpurसुनील शर्मा बिट्टू ने धनवीं की छिंज कमेटी को दिए 11 हजार...

सुनील शर्मा बिट्टू ने धनवीं की छिंज कमेटी को दिए 11 हजार रुपए

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को ग्राम पंचायत अघार के गांव धनवीं के छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

हमीरपुर : मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को ग्राम पंचायत अघार के गांव धनवीं के छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर छिंज कमेटी और बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

सुनील शर्मा बिट्टू ने छिंज कमेटी को ग्यारह हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने गांव की सड़क की मरम्मत और मैदान के लिए धनराशि का प्रावधान करवाने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के बीओडी मैंबर विक्रम शर्मा, एचपीएमसी के बीओडी मैंबर राजेश ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश आनंद, राकेश वर्मा, टिंकू और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना, बेटी को जन्म देने के बाद अस्पताल में छोड़ गए माता-पिता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More