HomeHimachalHamirpurआयुष विभाग ने मनवीं में जांचा 200 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य,...

आयुष विभाग ने मनवीं में जांचा 200 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य, योग और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया

इस दौरान विशेषज्ञ डा. कमल कौशल, कान व गले के विशेषज्ञ डा. पंकज वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. राधना कुमारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अंचित सागर, बाल रोग विशेषज्ञ डा. बबिंद्र सिंह, सर्जरी विशेषज्ञ डा. संजीव कुमार एवं पैरासर्जिकल कर्म विशेषज्ञ डा. अंकुश और डा. विजेंद्र सिंह ने अपनी सेवाएं दीं।

भोरंज : आयुष विभाग ने वीरवार को आयुर्वेदिक अस्पताल मनवीं में निशुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर आयोजित किया, जिसका शुभारंभ कांगड़ा केंद्रीय सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने किया। इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान 62 रोगियों की ब्लड शुगर, 16 के रक्त और 20 रोगियों के पेशाब के टेस्ट भी किए गए। इसके अलावा विभाग के योग शिक्षकों ने रोगियों को योग और प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया ने बताया कि शिविर में विभाग के मेडिसन विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नाक, कान और गले के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान विशेषज्ञ डा. कमल कौशल, कान व गले के विशेषज्ञ डा. पंकज वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. राधना कुमारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अंचित सागर, बाल रोग विशेषज्ञ डा. बबिंद्र सिंह, सर्जरी विशेषज्ञ डा. संजीव कुमार एवं पैरासर्जिकल कर्म विशेषज्ञ डा. अंकुश और डा. विजेंद्र सिंह ने अपनी सेवाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  @Drops Of Hope के इन रक्तवीरों से मिलिए, हिमाचल ही नहीं बाहरी राज्यों में भी बचा रहे अनमोल जीवन

आयुर्वेदिक फार्मसी ऑफिसर अश्वनी कुमार, महेश कुमार, लैब टेक्निशियन रवि कुमार, योग प्रशिक्षक अजय कुमार और कंचन कुमारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राज कुमार एवं तिलक राज ने भी शिविर में अपना योगदान दिया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More