नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के वार्डों का परिसीमन वर्ष- 2026 में होने वाले नगर पालिका/ नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए अधिसूचित कर दिया गया है। डीसी ने बताया कि अधिसूचित नगर पंचायत वार्ड परिसीमन बारे यदि जन साधारण को कोई आक्षेप हो तो वह 10 मार्च, 2026 तक डीसी कार्यालय में अपना आक्षेप एवं सुझाव लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संगडाह नगर पंचायत को वार्डों में विभाजित करने और प्रत्येक वार्ड की सीमाओं को निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय संगड़ाह में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगा।
- ये भी पढ़ें :
DC चंबा मुकेश रेपसवाल के निर्देश: सैंपल टेस्टिंग और सैनिटरी सर्वे का कार्य प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें अधिकारी - मेहनतकश हाथों को मिला कामगार कल्याण बोर्ड का सहारा, बच्चों के सपनों में भरे रंग
