होमHimachalHamirpurजलाड़ी सौंखला में टीसीपी एक्ट का उल्लंघन, अवैध निर्माण पर व्यक्ति को...

जलाड़ी सौंखला में टीसीपी एक्ट का उल्लंघन, अवैध निर्माण पर व्यक्ति को नोटिस जारी

तहसील नादौन के राजस्व मुहाल जलाड़ी सौंखला में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) अधिनियम का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने पर एक व्यक्ति को टीसीपी विभाग ने नोटिस जारी किया है।

नादौन : तहसील नादौन के राजस्व मुहाल जलाड़ी सौंखला में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) अधिनियम का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने पर एक व्यक्ति को टीसीपी विभाग ने नोटिस जारी किया है।

विभाग के नियोजन अधिकारी की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 की उपधारा-1 के तहत जारी इस नोटिस में निर्माण कार्यों को तुरंत बंद करने तथा साइट पर पूर्व की स्थिति बहाल के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें:  बिजली बिल विवाद पर बोर्ड का बड़ा खुलासा: उपभोक्ता के दावों को बताया तथ्यहीन, जांच के बाद आया ये स्पष्टीकरण

Latest Articles

Explore More